मरीजों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें कर्मचारी और डॉक्टर, लखनऊ सीएमओ ने दी निरीक्षण में नसीहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में बढ़ते डेंगू मरीजों के मामले को देखते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल ने सभी नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मौजूद स्टाफ और डॉक्टरों को मरीजों के प्रति अपना व्यवहार सही रखने की नसीहत दी है। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र कुमार चौधरी ने शनिवार को अलग-अलग …

लखनऊ। राजधानी में बढ़ते डेंगू मरीजों के मामले को देखते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल ने सभी नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मौजूद स्टाफ और डॉक्टरों को मरीजों के प्रति अपना व्यवहार सही रखने की नसीहत दी है। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र कुमार चौधरी ने शनिवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी केन्द्रों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों के प्रति व्यवहार सही रखने के निर्देश दोनो अधिकारियों ने दिए हैं।

सीएमओ सबसे पहले नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेडक्रास, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महानगर, बीआरडी चिकित्सालय महानगर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्रिवेणीनगर एवं नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था सुदृढ करने, औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मरीजों से मधुर व्यवहार करने, समस्त लाभार्थियों एवं आशाओं का समय से भुगतान करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही विशेष संचारी रोग अभियान को दृष्टिगत रखते हुए जनसामान्य को संचारी रोग से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक करने के भी निर्देश दिये गये।

संबंधित समाचार