वह सड़क दिखाइए जिसके पैच भरे गए हों :जितिन प्रसाद
बाराबंकी, अमृत विचार। भारी वर्षा के बाद प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए 5 नवंबर से 10 नवंबर तक एक विशेष सक्रियता अभियान लोक निर्माण विभाग चलाएगा। जिसमें मै स्वयं व अन्य विभागीय अधिकारी कार्य की गुणवत्ता के लिए समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। यह बातें प्रदेश के …
बाराबंकी, अमृत विचार। भारी वर्षा के बाद प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए 5 नवंबर से 10 नवंबर तक एक विशेष सक्रियता अभियान लोक निर्माण विभाग चलाएगा। जिसमें मै स्वयं व अन्य विभागीय अधिकारी कार्य की गुणवत्ता के लिए समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। यह बातें प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने बाराबंकी जिले के पहले दौरे पर कही।
विकास भवन के पीछे स्थित सड़क का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा वह सड़क दिखाइए जिसके पैच भरे गए हों। जिस पर अधिकारी बगले झांकते नजर आए । जितिन प्रसाद जिस सड़क का निरीक्षण कर रहे थे वह सड़क पर भी गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे थे।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष के आरोप का जवाब दिया। जिसमें कहा गया था कि वह एसी कमरे में बैठकर सड़कें दुरुस्त करवाने का काम कर रहे है। इस पर मंत्री बोले कि मैं नहीं बल्कि विपक्ष एसी कमरे में बैठा है। सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी काम कर रही है। भारी बारिश के बाद सड़कों को नुकसान हुआ है। इसे दुरुस्त कराने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए है। इसलिए मैं स्वयं जनपदों में पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर रहा हूं। 5 नवंबर से 10 नवंबर तक एक विशेष सक्रियता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता को परखेंगे । यदि कार्य में कोई कमी पाई गई या तय सीमा पर कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक कर अधिकारियों के पेंच कसे
लोक निर्माण मंत्री ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण परिसर में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण करें।
बाराबंकी में गड्ढा मुक्त सड़क करने के साथ सेतुनिगम, निर्माणनिगम, विकास भवन रोड कार्य, ग्रामीण मार्ग, जहांगीराबाद रोड, विकास खण्ड फतेहपुर, नाबार्ड की सड़के निन्दूरा, राज्य योजना सड़क, देवा चिनहट बेलहरा कुर्सी रोड, लखपेड़ाबाग सहित अन्य सड़को को जल्द से जल्द दुरूस्त करने के निर्देश दिये है। जो भी सड़के गड्ढा मुक्त हो रही है, उनका चिन्हांकन भी कर लिया जाये। बैठक के दौरान सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-बरेली: राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में डॉक्टरों का टोटा, व्यवस्थाएं प्रभावित
