बिजनौर: वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 11 वाहन बरामद
बिजनौर, अमृत विचार। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 10 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, अवैध शस्त्र सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि थाना चांदपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात …
बिजनौर, अमृत विचार। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 10 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, अवैध शस्त्र सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि थाना चांदपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात गस्त के दौरान जलीलपुर रवाना रोड स्थित जंगल में बने पुराने सत्संग भवन से आरोपी पवन पाल पुत्र ओम प्रकाश निवासी अकबरपुर सीमली थाना चांदपुर, गजेन्द्र सैनी पुत्र स्व. ब्रजेश कुमार निवासी फैजुल्लागंज थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद व हिमांशुपाल पुत्र गजराम सिंह निवासी सुहागपुर थाना धामपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से 10 बाइक व एक स्कूटी, एक तमंचा, कारतूस, एक तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू बरामद किये गये। इस सम्बन्ध में थाना चांदपुर में मुकदमा पंजीकृत किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सभी मिलकर जनपद के थाना क्षेत्रों व जनपदों तथा सीमावर्ती राज्यों से दोपहिया वाहनों को चोरी करते हैं तथा उनकी नंबर प्लेट बदलकर बेच देते हैं। चोरी की मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों में बेचकर पैसों को आपस में बांट लेते है। आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक (अपराध) राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक जोगेन्द्र बैंसला, अभिलाष प्रधान व आरक्षी अमित कुमार, सचिन कुमार व कांस्टेबल रजनीश आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: खनन माफिया और प्रधान की 1.45 करोड़ की संपत्ति जब्त
