हरदोई: कटीले तारों में फंसी युवक की गर्दन, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार हरदोई। भांजे को छोड़ कर बहन के घर से वापस लौट रहा उसका भाई खेत के किनारे लगे ब्लेड वाले तारों में फंस गया। जिससे उसकी गर्दन कटने से वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। इस तरह का हादसा होने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक कछौना कोतवाली के सुठेना का बताया …

अमृत विचार हरदोई। भांजे को छोड़ कर बहन के घर से वापस लौट रहा उसका भाई खेत के किनारे लगे ब्लेड वाले तारों में फंस गया। जिससे उसकी गर्दन कटने से वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। इस तरह का हादसा होने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक कछौना कोतवाली के सुठेना का बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि टड़ियावां थाने के बर्रा सराय निवासी दिनेश कनौजिया की ससुराल कछौना कोतवाली के सुठेना गांव में है। शनिवार को दिनेश का 32 वर्षीय साला हेमंद्र पुत्र मैकूलाल उसके बच्चे को छोड़ने आया हुआ था। शनिवार की देर शाम को हेमंद्र वापस अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अमेठिया गांव के पास वह अचानक लड़खड़ाते हुए सड़क के किनारे खेत में चला गया, वहां ब्लेड वाले तार लगे हुए थे। हेमंद्र की गर्दन उन्ही तारों में बुरी तरह फंस कर कट गई। जिससे युवक की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। इस बारे में एसएचओ टड़ियावां नित्यानंद सिंह ने बताया है कि शव को कब्ज़े में ले लिया गया है। वहां पहुंचे एसआई संतोष कुमार हादसे की जांच कर रहे हैं। वहां इलाके में कोहराम मचा हुआ है। उधर युवक के घर पर जब इस हादसे की खबर पहुंची, वहां चीख-पुकार मच गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा