बरेली: आठ स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, बनेगा इंटर कॉलेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा के अंतर्गत बच्चों के शैक्षिक विकास की दिशा में विभाग की ओर से स्कूलों में सुधार की दिशा में कई अहम कदम उठाए गए हैं। अब जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में आठ स्कूलों को विकसित कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने की कवायद भी शुरू हो गई है। पहले चरण में स्कूलों …

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा के अंतर्गत बच्चों के शैक्षिक विकास की दिशा में विभाग की ओर से स्कूलों में सुधार की दिशा में कई अहम कदम उठाए गए हैं। अब जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में आठ स्कूलों को विकसित कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने की कवायद भी शुरू हो गई है। पहले चरण में स्कूलों में विकास की संभावनाओं को देखते हुए सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कुल आठ स्कूलों को आधुनिक रूप से विकसित किया जाएगा। साथ ही एक प्राथमिक स्कूल को इंटर कॉलेज के तौर पर विकसित किया जाना है।

ये भी पढे़ं- बरेली: सैफई में 10 हजार मीटर दौड़ में काजल ने जीता कांस्य

विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्कूलों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अभी तक पांच स्कूलों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। अगले हफ्ते के अंत तक सभी स्कूलों की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी जाएंगी। पहले चरण में नगर क्षेत्र के दो, भोजीपुरा के चार, भुता व बहेड़ी से एक-एक स्कूलों का चयन किया गया है। सर्वे के बाद स्टीमेट तैयार कराने की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू कराई जाएगी। भोजीपुरा से चयनित एक स्कूल को इंटर काॅलेज के रूप में विकसित करने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

स्मार्ट कक्षाओं और स्मार्ट पुस्तकालय से युक्त होंगे स्कूल
चयनित स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के लिए तैयार योजना के मुताबिक सभी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं का संचालन होगा। इंटरनेट और वाईफाई सुविधा भी सभी में अनिवार्य रूप से स्थापित की जानी है। बच्चों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था भी प्राथमिकता से कराया जाएगा। इन सभी स्कूलों में बच्चों के लिए उपयोगी पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। खास बात यह है कि पुस्तकालय में भी प्रोजेक्ट और एलसीडी स्क्रीन की व्यवस्था होगी। ताकि बच्चों को जरूरत पड़ने पर पुस्तकालय में भी अच्छे तरीके से समझाया जा सके। इसके अलावा यहां सीसीटीवी कैमरों को भी लगवाया जाएगा। शौचालय आदि की व्यवस्थाएं भी आधुनिक तरीके की होंगी।

शासन के निर्देश पर पहले चरण में आठ स्कूलाें को चयनित कर सर्वे रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। इसके बाद स्टीमेट तैयार कर शासन को अगले हफ्ते तक भेज दिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर स्वीकृति मिलने पर काम शुरू करा दिया जाएगा।- विनय कुमार, बीएसए

ये भी पढे़ं- बरेली: 8 नंवबर से शुरू होगी अनएक्विपड मास्टर पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता

संबंधित समाचार