नताशा और हार्दिक की रोमांटिक तस्वीर देखकर खुद को नहीं रोक पाए राहुल, किया ऐसा कमेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सर्बियाई डांसर, अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक का कहना है कि उनके मंगेतर व भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या उन्हें पूरा करते हैं। नताशा ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक के साथ की अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में हार्दिक फर्श पर बैठे हुए हैं और सोफा पर बैठी नताशा ने उनके गल में हाथ …

मुंबई। सर्बियाई डांसर, अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक का कहना है कि उनके मंगेतर व भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या उन्हें पूरा करते हैं। नताशा ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक के साथ की अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में हार्दिक फर्श पर बैठे हुए हैं और सोफा पर बैठी नताशा ने उनके गल में हाथ डाल रखा है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “आप मुझे पूरा करते हैं हार्दिक पांड्या।”

इस पर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “तुम दोनों।” इसके साथ ही उन्होंने कुछ हार्ट और हग इमोजी भी पोस्ट की।

भारतीय बल्लेबाज के. एल. राहुल ने भी कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी पोस्ट की। नताशा और हार्दिक माता-पिता बनने वाले हैं।

 

संबंधित समाचार