रामपुर: ऐमी गांव में ग्राम प्रधान को दिन दहाड़े मारी गोली, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मिलक/अमृत विचार।  कोतवाली थाने क्षेत्र में ग्राम प्रधान को दिन दहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से प्रधानपति गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल प्रधान को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ग्राम प्रधान की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना मिलक क्षेत्र के ऐमी गांव की है। ग्राम …

रामपुर/मिलक/अमृत विचार।  कोतवाली थाने क्षेत्र में ग्राम प्रधान को दिन दहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से प्रधानपति गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल प्रधान को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ग्राम प्रधान की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना मिलक क्षेत्र के ऐमी गांव की है।

ग्राम प्रधान सतीश नायक गांव के सरकारी स्कूल परिसर में चार दिवारी व शौचालय का निर्माण कार्य करा रहा है।घटना से करीब एक घंटा पूर्व राठौण्डा गांव स्थित शिव प्राचीन मंदिर निवासी विजय पंडित फोन कर सरकारी स्कूल पहुंच गया।  स्कूल परिसर में चारपाई पर बैठकर निर्माण कार्य करा रहे ग्राम प्रधान सतीश नायक से करीब आधा घंटा तक वार्तालाप करता रहा। मौका पाकर विजय पंडित ने सतीश नायक के सर में पीछे से गोली मार दी। जिससे ग्राम प्रधान चारपाई से नीचे गिर गया।

गोली की आवाज़ सुनकर दौड़े राजमिस्त्री और मजदूरों ने विजय पंडित का पीछा किया लेकिन वह स्कूल की दीवार फांदकर भाग गया।आनन फानन में परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस को सूचना देने के पश्चात बरेली के एक निजी अस्पताल पहुंच गए।घटना की सूचना पर सीओ धर्म सिंह मार्छाल और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है।बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती ग्रामप्रधान का उपचार चल रहा है।डॉक्टरों के अनुसार ग्राम प्रधान की हालत नाजुक बताई जा रही है।

संबंधित समाचार