ICC T20 WC 2022 : टीम इंडिया-साउथ अफ्रीका की भिड़ंत आज, भारत जीता तो सेमीफाइनल में एंट्री लगभग पक्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अब तक विजयी रही है। ग्रुप-दो में टीम इंडिया ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। अब भारतीय टीम तीसरा मैच आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेलेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अब तक विजयी रही है। ग्रुप-दो में टीम इंडिया ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। अब भारतीय टीम तीसरा मैच आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेलेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा। साथ ही मैच होने की स्थिति में अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीत जाती है, तो सेमीफाइनल में एंट्री लगभग पक्की हो जाएगी।

आपको बता दें कि टीम इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच यह 24वां टी20 इंटरनेशनल मैच होगा। इससे पहले हुए 23 मैचों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने 13 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के हिस्से नौ जीत आई है। एक मैच बेनतीजा रहा है। अगर बात करें टी-20 वर्ल्ड कप की तो टीम इंडिया 2014 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से भिड़ने वाली है। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में अब तक पांच मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने चार मैच जीते हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका ने सिर्फ एक मैच जीता है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया है। ऐसे में कप्तान इस तीसरे मैच में अपनी विनिंग प्लेइंग-11 से कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे।

मैच के लिए भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11:
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा, रिली रोसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वायने पर्नेल/मार्को जानसेन, केशव महाराज, एनरिक नॉर्किया, लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : जिम्बाब्वे क्रिकेट बेहद गरीब, जानिए खिलाड़ियों को कितनी मिलती है सैलरी?

संबंधित समाचार