भारतीय सीमा पर चीनी कब्जा बना गंभीर खतरा: सुरजेवाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय सरजमीं पर चीन ने डेपसाँग प्लेस तथा पैंगोंग त्सो लेक इलाके में जबरन कब्जा कर सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य निर्माण भी कर दिया है और चीनी हरकत देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय सरजमीं पर चीन ने डेपसाँग प्लेस तथा पैंगोंग त्सो लेक इलाके में जबरन कब्जा कर सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य निर्माण भी कर दिया है और चीनी हरकत देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को कहा कि भारतीय सीमा की तरफ घुसपैठ का चीनी दुस्साहस मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रहा है और अपनी सरजमीं पर हम किसी का कब्जा बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। घुसपैठिये को समझ लेना चाहिए कि भारती की सुरक्षा तथा भूभागीय अखंडता पर कोई समझौता देश को स्वीकार नहीं हो सकता है।

संबंधित समाचार