राष्ट्रीय ध्वज का अपमान : विकास भवन के नजदीक फूंक दिया तिरंगा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गोड़ा। जिले से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है। जहां विकास भवन के सामने राष्ट्रीय ध्वज को फूंक दिया गया। यह देखकर यूर्जस का गुस्सा दिखाई पड़ा रहा है। हालांकि, सुबह से वायरल हो रहे वीडियो की पुष्ठि अमृत विचार नहीं कर …

अमृत विचार, गोड़ा। जिले से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है। जहां विकास भवन के सामने राष्ट्रीय ध्वज को फूंक दिया गया। यह देखकर यूर्जस का गुस्सा दिखाई पड़ा रहा है। हालांकि, सुबह से वायरल हो रहे वीडियो की पुष्ठि अमृत विचार नहीं कर रहा है।

आपको बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त को हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिए अधिकारियों ने प्रत्येक विभाग से 36-36 रुपये वसूले थे। ध्वज की आपूर्ति के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को कार्य सौंपा गया था। पहले तो एक माह तक लोगों के घरों दुकानों पर यह राष्ट्रीय ध्वज लटकता रहा।

अब विकास भवन में रखे राष्ट्रीय झंडे का बोझ प्रशासन नहीं उठा सका और रविवार को कचरे के ढेर में राष्ट्रीय झंडे को फूंक दिया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। इस सम्बन्ध में जिला विकास अधिकारी गोंडा दिनकर विद्यार्थी ने बताया कि रविवार को साफ-सफाई हो रही थी। झंडे विकास भवन परिसर में स्थित द्वाकरा भवन में रखे थे। इसमें कुछ झंडों में चक्र बीच में नहीं बना था। इसलिए ऐसे झंडे को जलाने का नियम है। लेकिन जिस तरह से जलाया गया है वह गलत है। नियम है कि झंडे को बराबर तह कर ससम्मान उसे दफनाया या जलाया जाए।

यह भी पढ़ें:- उन्नाव: पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों से राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील

संबंधित समाचार