सियोल में ‘हैलोवीन’ के दौरान हुए हादसे पर बोले जयशंकर, ‘भारत मुश्किल की इस घड़ी में दक्षिण कोरिया के साथ’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया में भगदड़ में लोगों की मौत पर रविवार को शोक जताया और कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में उस देश के साथ है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में ‘हैलोवीन’ के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास से मची भगदड़ में …

दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया में भगदड़ में लोगों की मौत पर रविवार को शोक जताया और कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में उस देश के साथ है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में ‘हैलोवीन’ के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास से मची भगदड़ में कुचलकर कम से कम 151 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें- भारत समेत दुनिया के कई देशों में आठ नवंबर को दिखेगा पूर्ण चंद्र गहण

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘सियोल में भगदड़ में इतने युवाओं की मौत से बहुत स्तब्ध हूं। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम मुश्किल की इस घड़ी में कोरिया गणराज्य के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं।’’

यह भी पढ़ें- ‘बीजेपी की नीयत में है खोट’, नागरिकता संहिता को लेकर बोले CM केजरीवाल

संबंधित समाचार