भारत की अंडर-20 पुरुष टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए गए महेश गवली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवी मुंबई। पूर्व भारतीय डिफेंडर महेश गवली को अंडर-20 पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को इसकी घोषणा की। गवली इस तरह क्षणमुगम वेंकटेश की जगह लेंगे जिन्होंने पद से हटने का फैसला किया था क्योंकि भारतीय टीम एएफसी अंडर-20 एशिया कप के लिये क्वालीफाई नहीं …

नवी मुंबई। पूर्व भारतीय डिफेंडर महेश गवली को अंडर-20 पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को इसकी घोषणा की।

गवली इस तरह क्षणमुगम वेंकटेश की जगह लेंगे जिन्होंने पद से हटने का फैसला किया था क्योंकि भारतीय टीम एएफसी अंडर-20 एशिया कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी थी। आईएम विजयन की अगुआई वाली एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने यह फैसला किया।

एआईएफएफ ने कहा, समिति ने भारतीय अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिये पूर्व डिफेंडर महेश गवली के नाम की सिफारिश की। बयान के अनुसार अंडर-20 टीम की जिम्मेदारी के अलावा गवली सीनियर टीम में इगोर स्टिमक के साथ सहायक कोच की भूमिका जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें : T20 WC 2022 : पाकिस्तान ने नीदरलैंड को सबसे छोटे स्कोर पर रोका, हारिस रऊफ की गेंद डी-लीड के हेलमेट पर लगी, हुए रिटायर हर्ट

संबंधित समाचार