अयोध्या में करोना वायरस का दायरा कुछ सिमटा, मिले 16 नए संक्रमित
अयोध्या। रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा कुछ सिमटा नजर आया। संक्रमितों की तादात में महज 16 की ही बढ़ोतरी हुई जबकि 41 को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। जांच के लिए सैंपल लेने की रफ्तार भी धीमी दिखी और आज कुल 352 सैंपल ही लिए गए। देर शाम जारी हेल्थ …
अयोध्या। रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा कुछ सिमटा नजर आया। संक्रमितों की तादात में महज 16 की ही बढ़ोतरी हुई जबकि 41 को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। जांच के लिए सैंपल लेने की रफ्तार भी धीमी दिखी और आज कुल 352 सैंपल ही लिए गए।
देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने बताया कि रविवार को जिले को कुल 496 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। इसमें से 480 नेगेटिव और 16 पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित पाए गए लोगों में नो अकेले अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के हैं। निगम क्षेत्र के सहादतगंज में दो, अश्वनी पुरम कॉलोनी में दो, पुरानी सब्जी मंडी में तीन व राठ हवेली,रामनगर में 1-1, रुदौली विकासखंड के पकड़िया में एक, माया बाजार के गोसाईगंज,ऊंचगांव सरैया व भीटी चौराहे पर एक-एक, मसौधा के बनवीरपुर में एक,सोहावल के देवरा में एक तथा पड़ोसी जनपद बस्ती के शंकरपुर का एक सैंपल संक्रमित मिला है।
जनपद में शहर से लेकर देहात तक उपचार के बाद स्वस्थ होने पर 41 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल शंकर मित्रों की तादाद 633 पहुंच गई है। आज डिस्चार्ज किए गए 41 समत 396 को छुट्टी दिए जाने के बाद सक्रिय मरीज 227 है। रविवार को जांच के लिए 352 सैंपल लिए गए हैं जबकि जिले को अभी 1743 सैंपल की रिपोर्ट मिलना शेष है।
जरा सी लापरवाही,जान पर पड़ी भारी
जनपद के गोसाईगंज कस्बे में एक व्यापारी को थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ गई। कोरोना के चलते उसकी मौत हो गई।कस्बे में कपड़ा और सर्राफा का कारोबार करने वाला तेलिया गढ़ निवासी 55 वर्षीय दुर्गा प्रसाद पुत्र स्वर्गीय बनारसी प्रसाद उस दिन पूर्व कपड़े की खरीदारी के लिए कानपुर गया था।
कानपुर से लौटने के बाद ही सर्दी जुकाम से पीड़ित हुआ,लेकिन मौसमी बीमारी समझ लापरवाही बरती और क्षेत्रीय चिकित्सक से दवा लेकर खाता रहता था दुकान चलाता रहा। शनिवार को हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने लखनऊ डॉ राम मनोहर लोहिया भेज दिया। उपचार के दौरान शनिवार शाम 6 बजे व्यवसायी की मौत हो गई। मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अब घर परिवार और दुकान के खरीददार संक्रमण की आशंका में आ गए हैं। सीएससी माया के प्रभारी डॉ ओपी भार्गव का कहना है कि मौसम के चलते खांसी जुखाम स्वाभाविक है लेकिन लापरवाही न बरतें और जांच कराएं।
2 दिन और सील रहेगी कचहरी
जनपद कचहरी सोमवार को भी नहीं खुलेगी, बल्कि दो और दिन सोमवार मंगलवार को सील रहेगी। ऐसा निर्णय सिविल अदालत के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने लिया है। अब तक तीन न्यायिक अधिकारी और एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसके चलते जिला मजिस्ट्रेट में दो-दो दिनों के लिए कचहरी परिसर को सील कर आवागमन प्रतिबंधित किया था।
