मेरठ: राज्यमंत्री के घर पर लोगों ने दिया धरना, जाने क्या है मामला
मेरठ, अमृत विचार। आज यूपी सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के घर के बहार लोगों ने धरना दिया। मिली जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी थी। महिला को ग्राम प्रधान परेशान करता था। वक्त बेवक्त उसे घर आने के लिए कहता था ।पीड़िता अपने पति के साथ जाती …
मेरठ, अमृत विचार। आज यूपी सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के घर के बहार लोगों ने धरना दिया। मिली जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी थी। महिला को ग्राम प्रधान परेशान करता था। वक्त बेवक्त उसे घर आने के लिए कहता था ।पीड़िता अपने पति के साथ जाती थी तो प्रधान महिला को धमकाते हुए अकेला आने के लिए कहता था। प्रधान की बात न मानने पर महिला को नौकरी से हटा दिया गया।
इस मामले में पीड़ित महिला ने लगभग 15 दिन पूर्व सिखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रधान पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था । पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो रविवार दोपहर पीड़िता व गांव के काफी लोगों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शन समाप्त करवाया।
ये भी पढ़ें-बरेली: दिवाली मेले की धूमधाम से शुरुआत, ‘तारे जमीं पर’ कार्यक्रम में बच्चों ने जीता दिल
