छठ पूजा पर लखनऊ के गोमती घाट पर बढ़ी रौनक, डूबते सूरज को व्रती महिलाएं दे रहीं हैं अर्घ्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नदी किनारे स्थित लक्ष्मण मेला मैदान घाट छठ महापर्व के लिए पूरी तरह सज गया है। घाट पर दोपहर से ही व्रती अपने परिवार के साथ पहुंच अर्घ्य दे रहीं हैं। वहीं घाट पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम किए हैं। इसके अलावा गोमती नदी में …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नदी किनारे स्थित लक्ष्मण मेला मैदान घाट छठ महापर्व के लिए पूरी तरह सज गया है। घाट पर दोपहर से ही व्रती अपने परिवार के साथ पहुंच अर्घ्य दे रहीं हैं। वहीं घाट पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम किए हैं। इसके अलावा गोमती नदी में प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की टीम भी लगाई है।

व्रती अपने परिवार के साथ अपने वेदियों पर पूजा की व्यवस्था करते नजर आ रहे हैं। वहीं महिलाएं मांग में सिंदूर लगाकर वेदी पर पूजा की तैयारी कर रही हैं। इस दौरान महिलाओं ने अमृत विचार से बात करते हुए बताया कि हमने शुद्ध घी में बने ठेकुआ, फल, ड्राई फ्रूट,सब्जी,कपड़े आदि सूर्य भगवान को चढ़ाया। चढ़ावा चढ़ाने के बाद डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य भी दिया।

यहां से जानें के बाद वे रात में घर जाकर कोशी भरेंगे। कोशी भरने के बाद सारे फलों को बदलकर, दूसरे फलों को डलवा में डालेंगे फिर रात में 2:30 बजे दोबारा से घाट आएंगे। सुबह सूर्य भगवान के उगने तक पूजा पाठ करेंगे। इसके बाद उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी पूजा को संपन्न करेंगे और घर जाकर व्रत का पारण करेंगे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: छठ पूजा को लेकर घाटों पर बढ़ी रौनक, डूबते सूरज को व्रती देंगे अर्घ्य

संबंधित समाचार