बरेली: पंखे से लटका मिला था सुपरवाइजर का शव, प्रेमिका पर हुआ मुकदमा
बरेली, अमृत विचार। सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सात माह बाद उसकी प्रेमिका और उसके अज्ञात साथी पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका दूसरा बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया था। वह उसका उपचार करा रहे थे। …
बरेली, अमृत विचार। सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सात माह बाद उसकी प्रेमिका और उसके अज्ञात साथी पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका दूसरा बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया था। वह उसका उपचार करा रहे थे। इसलिए पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं कर सके।
कैंट के हरदुआ निवासी रमेश गुप्ता ने बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा सौरभ गुप्ता सिक्योरिटी कंपनी मे सुपरवाईजर था। और वह फिनिक्स मॉल में फिल्ड अफसर का काम भी देख रहा था। उसे कंपनी की तरफ से छोटी विहार में कमरा मिला हुआ था। जिसका किराया कंपनी देती थी। नवादा शेखान की ब्यूटी ने उनके बेटे को प्रेम जाल में फंसा लिया। वह ब्लैकमेल कर तरह तरह की डिमांड पूरी करती रहती थी। शादी का दबाव बनाती थी, जबकि उनका बेटा शादी नहीं करना चाहता था।
रमेश ने बताया कि चार फरवरी को ब्यूटी ने उनके बेटे सौरभ को मौत के घाट उतारकर फांसी पर लटका दिया। उन्होंने बेटे को फोन किया तो फोन नहीं उठा। वह कमरे पर पहुंचे तो बेटा फंदे पर मृत अवस्था में झूल रहा था। घटना के पांच माह बाद इज्जतनगर पुलिस ने ब्यूटी, उसके साथी के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
