यूपी में शुरू हो सकती है शिक्षक भर्ती, खाली पदों का शासन ने तलब किया ब्योरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो सकती है। शासन ने विभाग से खाली पड़े पदों का ब्योरा तलब किया है। बता दें कि योगी सरकार ने पिछली सरकार में 68,500 और 69000 पदों पर शिक्षक भर्ती निकाली थी, दोनो …

अमृत विचार लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो सकती है। शासन ने विभाग से खाली पड़े पदों का ब्योरा तलब किया है। बता दें कि योगी सरकार ने पिछली सरकार में 68,500 और 69000 पदों पर शिक्षक भर्ती निकाली थी, दोनो ही भर्ती में विवाद भी हुआ था। कई पदों पर भर्ती के लेकर मामला न्यायालय में भी हैं। अब नई भर्ती निकलने पर विवादों में फंसे अभ्यर्थियों को क्या लाभ मिलेगा इस संबंध में भर्ती निकलने के बाद ही पता चला सकेगा। हालांकि सरकार ने पिछले कार्यकाल में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 1.20 लाख से अधिक सहायक अध्यापकों की भर्ती की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए थे। अब तक प्रदेश में 1 लाख 64 हजार से अधिक अध्यापकों को तैनाती दी गई है। पिछले पांच वर्षों में अकेले सिर्फ माध्यमिक विद्यालयों में 44 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की है जबकि वर्ष 2003 से लेकर वर्ष 2017 के बीच पूर्ववर्ती सरकार 15 साल में माध्यमिक विद्यालयों में महज 33 हजार ही शिक्षकों की भर्ती की थी। सरकारी व एडेड स्कूलों में 33 हजार से अधिक सहायक अध्यापकों, 6 हजार से अधिक प्रवक्ता और 800 से अधिक प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की है।

संबंधित समाचार