बरेली: प्रभावित हुए 1.66 लाख किसान, मुआवजा सिर्फ 20983 को ही मिलेगा
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने अधिक बारिश से धान समेत अन्य फसलों और गिरे मकानों को लेकर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। रविवार को दिनभर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीम सर्वे रिपोर्ट तैयार करने में जुटी रही। 9 से 11 अक्टूबर तक जिलेभर में हुई बारिश …
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने अधिक बारिश से धान समेत अन्य फसलों और गिरे मकानों को लेकर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। रविवार को दिनभर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीम सर्वे रिपोर्ट तैयार करने में जुटी रही। 9 से 11 अक्टूबर तक जिलेभर में हुई बारिश ने किसानों का मोटा नुकसान किया है। वैसे बारिश से 1.60 लाख किसान प्रभावित हुए, लेकिन 33 प्रतिशत से अधिक फसलें 20983 किसान की ही हुईं। सर्वे रिपोर्ट में इतने ही किसानों को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें- रोटरी क्लब ऑफ बरेली मेले में आतिशबाजी देख दंग रह गए लोग, बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम का रहा जलवा
सभी किसानों के नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट राहत आयुक्त की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। तहसीलों की टीमों ने गांव-गांव जाकर महीनेभर से अधिक समय में रिपोर्ट तैयार की थी। सर्वाधिक धान की फसल बर्बाद हुई। जिन परिवार में ज्यादा लोग हैं, ऐसे ग्रामीणों को स्वयं मोटा धान खरीदकर खाना पड़ेगा। राज्य सरकार एक हेक्टेयर फसल नुकसान पर 17 हजार रुपये का मुआवजा दे रही है। ये धनराशि उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल बर्बाद हुई। इससे कम जिसकी फसल बर्बाद हुई है, उसे राज्य सरकार से मुआवजा मिलना मुश्किल है। यदि किसान ने अपनी फसल का बीमा कराया है तो शायद फसल बीमा से कुछ लाभ मिल सके।
तहसीलवार 33 प्रतिशत फसल नुकसान होने वाले किसानों की संख्या
तहसील किसानों की संख्या
बरेली 2109
बहेड़ी 1783
आंवला 3796
नवाबगंज 1774
फरीदपुर 3274
मीरगंज 8247
कुल 20983
तहसीलवार क्षतिग्रस्त मकानों के आंकड़े
तहसील क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या आवंटित धनराशि
बरेली 35 140400 रुपये
बहेड़ी 68 232600 रुपये
नवाबगंज 11 35900 रुपये
फरीदपुर 52 168400 रुपये
मीरगंज 14 53700 रुपये
कुल 180 631000 रुपये
-55- पक्के मकानों को बारिश में आंशिक रूप से नुकसान
-125- कच्चे मकानों को आंशिक रूप से हुआ था नुकसान
-1667-गांव हुए थे बारिश में प्रभावित
पिछले माह हुई बारिश से 20 हजार से अधिक किसानों की फसलें बर्बाद हुई थीं। इनका डाटा अपलोड करा दिया है। धनराशि मिलते ही पीड़ित किसानों को आवंटित कराई जाएगी।- संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
ये भी पढ़ें- बरेली: किशोर न्याय और पॉक्सो एक्ट के मामलों के प्रभावी समाधान पर जजों ने किया मंथन
