सीतापुर: अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, दारोगा की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल
सीतापुर। जिले के अटरिया थाने में तैनात एसआई सफीक अहमद, आरक्षी पवन कुमार, सतेंद्र सिंह व अनुज त्रिपाठी के साथ थाने की पुलिस गाड़ी में सवार हो सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर गश्त पर निकले थे। सुबह करीब पांच बजे हाईवे पर टिकौली मोड़ पर अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप में पीछे से टक्कर मार दी। सीतापुर …
सीतापुर। जिले के अटरिया थाने में तैनात एसआई सफीक अहमद, आरक्षी पवन कुमार, सतेंद्र सिंह व अनुज त्रिपाठी के साथ थाने की पुलिस गाड़ी में सवार हो सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर गश्त पर निकले थे। सुबह करीब पांच बजे हाईवे पर टिकौली मोड़ पर अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप में पीछे से टक्कर मार दी।
सीतापुर में अज्ञात वाहन ने पुलिस की जीप में मारी टक्कर, दारोगा की मौत, तीन आरक्षी घायल, अटरिया में सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर हुई घटना pic.twitter.com/hj2Nh5JLMe
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 31, 2022
वाहन की टक्कर से पुलिस जीप सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में एसआइ सफीक व सभी आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में हिन्द अस्पताल लाया गया। जहां दारोगा सफीक अहमद की मौत हो गई। आरक्षी पवन कुमार व अनुज त्रिपाठी हिंद अस्पताल में उपचाराधीन है।
वहीं आरक्षी सतेंद्र सिंह को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी हिंद अस्पताल पहुंचे। घायलों का हाल-खबर जानी।बेहतर इलाज के निर्देश दिए। सीओ सिधौली यादुवेंद्र ने बताया, टिकौली मोड़ पर हुए हादसे में इस एसआइ की मौत हुई है। तीन आरक्षी घायल है। उपचार हो रहा है।
यह भी पढ़ें:-हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, लोडर और डंपर की भिड़ंत में तीन की मौत, चार घायल
