स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए DU ने की सीट आवंटित, दूसरी लिस्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सीटों के आवंटन की दूसरी सूची जारी कर दी है और इसमें शामिल कुल 145 अभ्यर्थियों ने उन्हें आवंटित कॉलेज तथा पाठ्यक्रम स्वीकार भी कर लिए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें:-सीटीईटी 2022: आज से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, अभ्यार्थी …

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सीटों के आवंटन की दूसरी सूची जारी कर दी है और इसमें शामिल कुल 145 अभ्यर्थियों ने उन्हें आवंटित कॉलेज तथा पाठ्यक्रम स्वीकार भी कर लिए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:-सीटीईटी 2022: आज से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, अभ्यार्थी ऐसे करें Registration

दिल्ली विश्वविद्यालय के पंजीयक विकास गुप्ता ने कि हमने रविवार देर रात करीब एक बजे सूची जारी की। छात्र डैशबोर्ड पर जाकर उन्हें आवंटित सीट को स्वीकृत कर सकते हैं। सुबह चार बजे तक इनमें से 145 छात्रों ने पहले ही सीटें मंजूर कर ली हैं। छात्रों के पास आवंटित सीटों को स्वीकार करने के लिए एक नवंबर तक का वक्त है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के पहले चरण के सीटों के आवंटन में 59,100 अभ्यर्थियों ने दाखिले लिया है। पहला चरण पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय ने रिक्त सीटों को दूसरे चरण में शामिल किया है।

ये भी पढ़ें:-यूपी में शुरू हो सकती है शिक्षक भर्ती, खाली पदों का शासन ने तलब किया ब्योरा

 

संबंधित समाचार