T20 World Cup : ‘ये मेरी प्राइवेसी में घुसपैठ’, ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के कमरे का वीडियो वायरल
नई दिल्ली। टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक हो गया है। कोहली ने सोशल मीडिया पर रूम का वीडियो लीक होने पर नाराजगी जताई है और खुद इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया। उन्होंने कहा कि यह …
नई दिल्ली। टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक हो गया है। कोहली ने सोशल मीडिया पर रूम का वीडियो लीक होने पर नाराजगी जताई है और खुद इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है। आपको बता दें कि एक फैन विराट कोहली की गैर मौजूदगी में उनके कमरे में घुस गया और वीडियो बना लिया।
‘मुझे मेरी प्राइवेसी को लेकर चिंतित किया’
कोहली ने लिखा, ‘मैं समझ सकता हूं कि फैंस अपने फेवरेट प्लेयर्स को देखकर खुश और उत्साहित हो जाते हैं। उनसे मिलने के लिए भी काफी उत्साहित होते हैं। मैंने भी हमेशा उन्हें सराहा है। लेकिन यह वीडियो जो आया है, उससे मैं आहत हूं। इसने मुझे मेरी प्राइवेसी को लेकर चिंतित किया है। अगर होटल रूम में मेरी प्राइवेसी नहीं हो सकती तो मुझे मेरा पर्सनल स्पेस कहां मिलेगा? मैं इस तरह की कट्टरता और किसी की निजता में घुसपैठ से ठीक महसूस नहीं कर रहा हूं। कृप्या लोगों की प्राइवेसी का ध्यान रखें और उसे मनोरंजन की चीज ना समझें।
https://www.instagram.com/reel/CkXVWI6g7Ff/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो में होटल रूम में रखी चीजें दिख रही
विराट कोहली ने फैंस की ओर से बनाया गया जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके होटल रूम में रखी चीजें दिख रही हैं। उनके टेबल पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति सफेद कपड़े पर रखी हुई हैं। उनकी कैप, चश्मा और घड़ियों के बॉक्स भी इसमें दिख रहे हैं। उनके कमरे में रखे हुए कई जोड़ी जूते और जर्सी के कई सेट भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई तरह की क्रीम भी ड्रेसिंग टेबल पर रखी हुई हैं।
डेविड वॉर्नर ने भी गुस्सा जाहिर किया
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। वार्नर ने कोहली की पोस्ट पर टिप्पणी की, ‘यह हास्यास्पद है, पूरी तरह से अस्वीकार्य है’।
अनुष्का शर्मा का पोस्ट
कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने निजता का अनादर करने वाले लोगों पर निशाना साधा। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘कुछ घटनाओं का अनुभव किया है जहां प्रशंसकों ने अतीत में कोई संवेदना नहीं दिखाई लेकिन यह सबसे बुरा है। मनुष्य का पूर्ण अपमान। अगर कोई सोचता है कि आप सेलिब्रिटी हो तो इस तरह की चीजों से निपटना पड़ेगा तो आप भी समस्या का हिस्सा हैं।’ उन्होंने लिखा, कुछ आत्म नियंत्रण से हर किसी को मदद मिलती है। साथ ही अगर आपके बेडरूम में ऐसा हो रहा है तो फिर हद कहां है।
