इटावा: आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी, बाल-बाल बचा परिवार
इटावा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उसराहार इलाके में माइल स्टोन 131 पर हुई दुर्घटना में बलरामपुर जिले के उतरौला तहसीलदार अभय सिंह का परिवार बाल-बाल बचा गया। अभय सिंह अपने परिवार के साथ बनारस से मेरठ जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 131 पर चालक को नींद आने के कारण गाड़ी डिवाइडर …
इटावा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उसराहार इलाके में माइल स्टोन 131 पर हुई दुर्घटना में बलरामपुर जिले के उतरौला तहसीलदार अभय सिंह का परिवार बाल-बाल बचा गया। अभय सिंह अपने परिवार के साथ बनारस से मेरठ जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 131 पर चालक को नींद आने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में तहसीलदार की पत्नी वंदना सिंह घायल हो गई है एवं उनकी दोनों बेटियां श्रेया सिंह व जानवी एवं स्वयं तहसीलदार सुरक्षित हैं। घायल को यूपीडा की एंबुलेंस के सहयोग से पीजीआई सैफई भेजा गया है। क्षतिग्रस्त गाड़ी को रोड से हटाकर चौकी कुदरैल पर खड़ा कराया गया है।
यह भी पढ़ें:-इटावा: आगरा एक्सप्रेसवे पर सब्जी लेकर जा रहा लोडर पलटा, दो लोग घायल
