अयोध्या: आप की “गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” पदयात्रा 3 नवंबर से होगी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ अभियान के तहत आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में 3 नवंबर से 10 नवंबर तक पदयात्रा निकालेगी। यह जानकारी सोमवार को रीड़गंज में पार्टी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पार्टी के यूपी निकाय चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने …

अयोध्या। गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ अभियान के तहत आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में 3 नवंबर से 10 नवंबर तक पदयात्रा निकालेगी। यह जानकारी सोमवार को रीड़गंज में पार्टी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पार्टी के यूपी निकाय चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और जनमानस को केजरीवाल सरकार में हो रहे विकास कार्यों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा, निशुल्क चिकित्सा, बिजली, पानी व सड़क जैसी बुनियादी मुद्दों पर काम करके ही लोगों का भरोसा जीता जा सकता है। सभाजीत सिंह ने कहा कि बढ़ती महगाई, बेरोजगारी से परेशान लोग बदलाव चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में लोगों का विश्वास जीत रही है। उनका दावा है कि निगम चुनाव में जनता का पार्टी को अच्छा समर्थन मिलेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति, मो नदीम रजा, नवीन यादव, सूरज प्रधान, हर्षवर्धन कोरी, गायत्री मिश्रा, यूके द्विवेदी, मो. आसिफ आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का हुआ समापन

संबंधित समाचार