अयोध्या: बिजली चेकिंग करने वाली टीम को अब दिखानी होगी आईडी, जानें वजह
अयोध्या। उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचाए जाने के लिए बिजली अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है। लगातार मिलने वाली ठगी की शिकायतों के बाद अब चेकिंग पर निकलने वाली टीम को उपभोक्ताओं के मांगने पर आईडी दिखानी होगी। जिससे उपभोक्ता संतुष्ट हो सके। अधिशासी अभियन्ता विघुत वितरण खंड प्रथम प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया …
अयोध्या। उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचाए जाने के लिए बिजली अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है। लगातार मिलने वाली ठगी की शिकायतों के बाद अब चेकिंग पर निकलने वाली टीम को उपभोक्ताओं के मांगने पर आईडी दिखानी होगी। जिससे उपभोक्ता संतुष्ट हो सके। अधिशासी अभियन्ता विघुत वितरण खंड प्रथम प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि अराजकतत्वों द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को चेकिंग के नाम पर भ्रम में डालकर व डरा धमका कर अनुचित लाभ लिया जा रहा है।
जिसकी शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। जिस पर शीर्ष अफसरों ने उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचाने के लिए कर्मचारियों को इसके लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि विद्युत संयोजनों की जांच के लिए निकलने वाली चेकिंग टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को उपभोक्ताओं द्वारा मांगे जाने पर आईडी कार्ड दिखाना आवश्यक होगा। साथ ही तैनाती का पूर्ण विवरण भी बताना होगा। चेकिंग के बाद मौके पर ही जांच आख्या नियमानुसार अपलोड करनी होगी। यदि जांच के दौरान यदि कुछ जानकारी लिए जाने के लिए उपभोक्ता को बुलाना आवश्यक हो तो उसे संबधित उप केंद्र कार्यालय में ही बुलाया जाए। उन्होंने बताया कि सभी अवर अभियंताओं को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
फोटो भी खींच सकते हैं उपभोक्ता
जारी दिशा-निर्देश के तहत यदि कोई उपभोक्ता चेकिंग करते हुए टीम अथवा अपने साथ फोटो लेना चाहता है तो वह फोटो भी खींच सकता है। व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए यह किया जा रहा है। अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि चेकिंग टीम को इसमें सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है।
यह भी पढ़ें:-रामपुर : बिजली चेकिंग करने गई टीम को लाठी-डंडों से पीटा
