French Open : सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता फ्रेंच ओपन पुरुष युगल खिताब, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पेरिस। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब अपनी झोली में डाला। भारतीय जोड़ी ने रविवार रात फाइनल में लु चिंग याओ और यांग पो हान की चीनी ताइपे की जोड़ी को सीधे गेम में पराजित किया। भारतीय जोड़ी 2019 चरण में …

पेरिस। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब अपनी झोली में डाला। भारतीय जोड़ी ने रविवार रात फाइनल में लु चिंग याओ और यांग पो हान की चीनी ताइपे की जोड़ी को सीधे गेम में पराजित किया। भारतीय जोड़ी 2019 चरण में उप विजेता रही थी। दुनिया की आठवें नंबर की इस जोड़ी ने लु और यांग की 25वीं रैंकिंग की जोड़ी को 48 मिनट में 21-13 21-19 से हराया।

भारतीय जोड़ी का इस साल स्वप्निल प्रदर्शन जारी है जिसमें उन्होंने इंडियन ओपन सुपर 500 खिताब, राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक, थॉमस कप खिताब और अगस्त में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। इस जोड़ी का यह विश्व टूर पर तीसरा खिताब है। उन्होंने 2019 थाईलैंड ओपन सुपर 500 और इस साल इंडियन ओपन सुपर 500 ट्राफी जीती है। इस तरह यह जोड़ी सुपर 750 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी भी बन गयी है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
भारतीय जोड़ी को इस शानदार जीत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई दी है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया “भारतीय बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी सात्विसाईराज और चिराग शेट्टी को 2022 फ्रेंच ओपन जीतने पर बधाई। यह पहली भारतीय जोड़ी है, जिसने कोई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 का खिताब जीता है। शानदार!

ये भी पढ़ें : ‘ज्यादा से ज्यादा मौकों को गोल में बदलना होगा’, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दिया बयान

 

संबंधित समाचार