अयोध्या: दो हजार से अधिक कर्मचारी कराएंगे नगर निकाय चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर निकाय चुनाव की तारीख भले न घोषित हुई हो लेकिन तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार के निकाय चुनाव में दो हजार से अधिक मतदानकर्मी लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से कर्मियों का विवरण 15 नवंबर तक मांगा गया है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ व सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान …

अयोध्या। नगर निकाय चुनाव की तारीख भले न घोषित हुई हो लेकिन तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार के निकाय चुनाव में दो हजार से अधिक मतदानकर्मी लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से कर्मियों का विवरण 15 नवंबर तक मांगा गया है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ व सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक डीडीओ को बनाया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया एक मतदान स्थल पर चार मतदान कर्मियों को लगाया जाएगा। इसमें एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय रहेंगे। इसके अलावा 20 फीसदी यानि 225 मतदानकर्मियों को रिजर्व में रखा जाएगा। निर्वाचन विभाग इसके लिए करीब दो हजार कार्मिकों जरूरत मान कर जनपद के विभागाध्यक्षों से 15 नवंबर तक नाम मांगा है।

कर्मचारियों का विवरण ऑनलाइन भेजना है। इसके लिए सभी विभागों को आईडी और पासवर्ड भेज दिया गया है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक करीब डेढ़ हजार कर्मचारियों का डाटा को फीड किया जा चुका है। बता दे कि जिले में अयोध्या नगर निगम के अतिरिक्त एक नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में चुनाव होना है। इस बार तीन नई कुमारगंज, कामाख्या और खिरौनी सुचित्तागंज नगर पंचायत सृजित हुईं है। इसके चलते कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सीताकुंड वार्ड में नए ट्यूबवेल का हुआ शिलान्यास

संबंधित समाचार