बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक- पहले दलाल काम करवाने का लेते थे टेंडर, अब दलाली के आफिस हो गये खत्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वर्ष 2017 से पहले नोएडा सहित कई पश्चिमी जिलों में ऐसे आफिस खुले होते थे। दलाल दावा करते थे कि आप पैसा खर्च करो आपका काम सौ प्रतिशत हो जाएगा। आज कोई भी व्यक्ति पैसा लेकर यह दावा नहीं कर सकता कि आपका काम हो जाएगा। यह प्रमाण है कि भ्रष्टाचार को शून्य करने …

लखनऊ। वर्ष 2017 से पहले नोएडा सहित कई पश्चिमी जिलों में ऐसे आफिस खुले होते थे। दलाल दावा करते थे कि आप पैसा खर्च करो आपका काम सौ प्रतिशत हो जाएगा। आज कोई भी व्यक्ति पैसा लेकर यह दावा नहीं कर सकता कि आपका काम हो जाएगा। यह प्रमाण है कि भ्रष्टाचार को शून्य करने के लिए सरकार ने काम किया है। ये बातें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही। वे यूपी डवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रेष्ठ यूपी: साकार होते सपने के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उप्र के 13 विभिन्न क्षेत्रों में विशेष काम करने वाले लोगों को श्रेष्ठ यूपी रत्न सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि पहले कोई कहता कि हम पूर्वांचल के डान है, कोई कहता हम तो पूरे यूपी के डान हैं। आज दावा करके कहा जा सकता है कि यहां कोई अर्गजाइन्ज्ड क्रिमीनल नहीं रह गया है। यहां लुच्चे-लफंगे पूरे सिस्टम पर कब्जा कर लिये थे, लेकिन आज वे सभी जेल की सलाखों में हैं। यहां एंटी रोमियो बनाकर 15 हजार से अधिक आरोपितों को एक माह के अंदर जेल भेजा गया।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमें जब काम करने का मिला, तब 13 मेडिकल कालेज थे। आज पूरे प्रदेश 35 सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कालेज हैं। 20 प्राइवेट क्षेत्र के मेडिकल कालेज हैं। अब प्रधानमंत्री ने सभी जिलों में मेडिकल कालेज खोलने का आदेश दे दिया है। अधिकांश जिलों में इस पर काम चल रहा है। सिर्फ 15 जिलों में अभी काम शुरू नहीं हुआ है, जहां से कार्रवाई पूरी करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कालेज होंगे। आज प्रदेश में रोज पांच हजार आपरेशन सरकारी अस्पतालों में हो रहे हैं। इसके साथ ही सवा लाख लोगों का ओपीडी में इलाज दिया जाता है। इस कार्यक्रम का संचालन भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में स्वतंत्र निदेशक चंद्र भूषण पांडेय ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि आज भारत के साथ ही यूपी भी बदल रहा है, क्योंकि यहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीयत साफ है। ये दोनों लोग राष्ट्र व राष्ट्र के लोगों के लिए हर वक्त जीते-मरते हैं। इस अवसर पर गो उत्पादक संघ के राधेश्याम दिक्षित, बांदा के डीएम अनुराग पटेल, हमीरपुर के डीएम डॉक्टर चंद्र भूषण त्रिपाठी, आधुनिक खेती के लिए 110 पुरस्कार पा चुके राम कीरत मिश्र, 15 से अधिक अपने नाम पेटेंट करा चुका आकाश श्रीवास्तव, जैविक कृषि पर कार्य करने वाले उदित नारायण शुक्ल, अंतरराष्ट्रीय शूटर रूचि सिंह, उपेन्द्र नाथ राय आदि को श्रेष्ठ यूपी रत्न से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया केजीएमयू का निरीक्षण, सुनी मरीजों की पीड़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका