मेरठ: छेड़छाड़ के विरोध विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में पढ़ी हनुमान चालीसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में रविवार की रात भतीजे को दवाई दिलाकर लौट रही दो बहनों से मुस्लिम युवकों ने छेड़छाड़ की। कार्रवाई नहीं होने के विरोध में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने में हनुमान चालीसा का पाठ किया। सरधना कस्बे …

मेरठ। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में रविवार की रात भतीजे को दवाई दिलाकर लौट रही दो बहनों से मुस्लिम युवकों ने छेड़छाड़ की। कार्रवाई नहीं होने के विरोध में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने में हनुमान चालीसा का पाठ किया। सरधना कस्बे निवासी दो बहनें रविवार की रात अपने बीमार भतीजे को दवाई दिलाने गई थी। वहां से लौटते समय सुनसान गली में मुस्लिम समाज के तीन युवकों ने उनसे छेड़छाड़ कर दी।

इसके बाद दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपितों की चप्पल से पिटाई कर दी और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपित वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही लड़कियों के परिजन विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ सरधना थाने पहुंचे और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।

पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। इंस्पेक्टर सरधना जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-आगरा: मोहल्ले के युवक ने बच्ची से की छेड़छाड़, पड़ोसियों ने पकड़ा

संबंधित समाचार