ओडिशा विजिलेंस देश की शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी: नवीन पटनायक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार ओडिशा सतर्कता विभाग देश में आय से अधिक संपत्ति का पता लगाने और पंजीकृत करने वाली शीर्ष एजेंसी है।  पटनायक ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअल संबोधित करते …

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार ओडिशा सतर्कता विभाग देश में आय से अधिक संपत्ति का पता लगाने और पंजीकृत करने वाली शीर्ष एजेंसी है।  पटनायक ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत उत्साहवर्धक है कि भ्रष्टाचार मामलों का पंजीकरण और निपटारा और भ्रष्ट लोक सेवकों की दोषसिद्धि जैसे सभी प्रमुख मापदंडों में ओडिशा सतर्कता विभाग देश की शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी में से एक है।

ये भी पढे़ं- राष्ट्रीय एकता के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका अपार: धर्मेंद्र प्रधान

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में ओडिशा सतर्कता विभाग ने ट्रैप मामले में और घर की तलाशी मामले में सबसे ज्यादा नकदी जब्त करने और आय से अधिक संपत्ति का पता लगाने में नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह समय सभी क्षेत्रों में लगातार बदलती प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक प्रगति का है। उन्होंने सतर्कता विभाग से आग्रह किया कि वह प्रौद्योगिकी उन्नयन के माध्यम से ओडिशा सतर्कता को अगले स्तर तक पहुंचाएं और ज्यादा पेशेवर लोगों को शामिल कर अपने बहु-अनुशासनात्मक गुण का विस्तार करें।

इस अवसर पर ‘विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ थीम पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से राज्य के सभी अधिकारियों को ‘ईमानदारी की शपथ’ दिलाई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और अभियोजकों को पुरस्कृत भी किया गया। भुवनेश्वर सतर्कता को सर्वश्रेष्ठ सतर्कता प्रभाग का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण अपनाया है जिससे जमीनी स्तर पर लोगों को निष्पक्ष और पारदर्शी सार्वजनिक सेवाएं प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार निरोधक पहल निरंतर करने के लिए ओडिशा सतर्कता को बधाई दी और सभी लोक सेवकों से अपने काम में अनुकरणीय ईमानदारी और निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने ओडिशा के लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और सरकार की पारदर्शी और भ्रष्टाचार विरोधी पहलों को सशक्त बनाने का आग्रह किया।

ये भी पढे़ं- दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल को फिर भेजी ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान की फाइल, गिनाए ये फायदे

संबंधित समाचार