क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक : समस्त खिलाड़ी 10 नवंबर तक पंजीकरण अवश्य करवाएं
अमृत विचार, बांदा । बांदा क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक डीआर पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अर्हता प्राप्त प्रशिक्षक की नियुक्ति हुई। बैठक में यह भी कहा गया कि सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण जरूरी है। आवेदन फॉर्म डीआर पब्लिक स्कूल से प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि …
अमृत विचार, बांदा । बांदा क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक डीआर पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अर्हता प्राप्त प्रशिक्षक की नियुक्ति हुई। बैठक में यह भी कहा गया कि सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण जरूरी है। आवेदन फॉर्म डीआर पब्लिक स्कूल से प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर तय की गई है।
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बांदा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अर्हता प्राप्त प्रशिक्षक शिवप्रताप की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई। एसोसिएशन ने तय किया कि कैंप नियमित रूप से प्रारंभ किया जाये। इच्छुक खिलाड़ी आवेदन का फॉर्म डीआर क्रिकेट एकेडमी से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2022 है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी आयुवर्ग के खिलाड़ियों का पंजीकरण बांदा क्रिकेट एसोसिएशन में होना जरूरी और अनिवार्य है, जिसके फॉर्म डीआर पब्लिक स्कूल से प्राप्त किये जा सकते हैं। बैठक में बांदा क्रिकेट एसोसिएशन में नये सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। इच्छुक व्यक्ति जो सदस्यता लेना चाहते हैं, वे एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। एक अन्य प्रीमियर लीग (बीपीएल) प्रतियोगिता आयोजित कराये जाने के बारे में चर्चा हुई।
अतिशीघ्र बीपीएल कराये जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में सचिव वासिफ जमां खां, अध्यक्ष चंद्रमौलि भारद्वाज, विनय श्रीवास्तव, राममिलन गुप्ता, राजेंद्र अवस्थी, मनोज मिश्रा, सलमान हाशमी, मोहित सिंह, प्रदीप कुमार, सैयद मोहम्मद, शारिक नियाजी, कुतैबा जमां, रवि प्रकाश, कमलेश कुमार, ललित कुमार, रेहान खान, सुशील, तारिक, मंसूर खान, आशुतोष नारायण, तरुण नंदा समेत सभी पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- बरेली: नेशनल दिव्यांग क्रिकेट की यूपी टीम में योगेश का चयन
