गौशालाओं का निरीक्षण: अव्यवस्था पर एसडीएम ने लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार बांदा। उपजिलाधिकारी अतर्रा विकास यादव ने सोमवार को नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गंदगी पाये जाने पर सख्त हिदायत दी। गौशाला में पाई गई कमियों पर फटकार लगाते हुए गौशालाओं की गहन निगरानी के निर्देश दिये। उप जिलाधिकारी श्रीयादव ने गौशालाओं में निधार्रित क्षमता के अनुसार गोवंश …

अमृत विचार बांदा। उपजिलाधिकारी अतर्रा विकास यादव ने सोमवार को नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गंदगी पाये जाने पर सख्त हिदायत दी। गौशाला में पाई गई कमियों पर फटकार लगाते हुए गौशालाओं की गहन निगरानी के निर्देश दिये।

उप जिलाधिकारी श्रीयादव ने गौशालाओं में निधार्रित क्षमता के अनुसार गोवंश का संरक्षण किया जाये। गौशालाओं में जो कमियां हैं, उन्हें एक सप्ताह के अन्दर दूर कर उन्हें सही तरीके से संचालित कराया जाये। गौशालाओं की गहन निगरानी रखी जाये, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। निरीक्षण के दौरान गौशाला की नालियों में कीचड़ पाये जाने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई और दोबारा सख्ती के साथ साफ-सफाई निर्देश दिए।

गोवंश का स्वास्थ्य अपेक्षानुरूप नहीं पाया गया। उन्होंने गौशाला में उपलब्ध पंजिका का अवलोकन किया। गौशाला का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा निराश्रित गौवंशों पर भी कड़ी नजर रखी जाये और उन्हें गौशालाओं में ही संरक्षित किया जाये। निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

उपजिलाधिकारी ने गौशाला का भ्रमण करते हुए नर, मादा, बछड़ा बीमार गोवंश को पृथक प्रथक रखे जाने के साथ ही उन्होंने गौशाला में बायोमेट्रिक लगाने प्रकाश, पीने के पानी, निरीक्षण पंजिका की व्यवस्था सदैव सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भूसे के लिए गौशाला प्रभारी संतोष निगम की जिम्मेदारी भी तय की।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: नगर विकास राज्यमंत्री ने कान्हा गौशाला और सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार