एसटीएफ ने कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक पर लगे आरोपों की जांच की तेज, आरोपी अजय मिश्रा को भेजा जेल
अमृत विचार लखनऊ। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विवि आगरा के तत्कालीन कुलपति विनय पाठक पर लगे आरोपों की जांच स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने तेज कर दी है। वहीं, उनके सहयोगी अजय मिश्रा को एसटीएफ की टीम ने सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। एसटीएफ ने अजय मिश्रा को बीएमडब्ल्यू कार समेत …
अमृत विचार लखनऊ। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विवि आगरा के तत्कालीन कुलपति विनय पाठक पर लगे आरोपों की जांच स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने तेज कर दी है। वहीं, उनके सहयोगी अजय मिश्रा को एसटीएफ की टीम ने सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। एसटीएफ ने अजय मिश्रा को बीएमडब्ल्यू कार समेत 10 लाख नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। एसटीएफ सूत्रों की माने तो टीम जल्द ही अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा में दस्तक देगी।
बता दें कि विश्वविद्यालयों में परीक्षा संचालन कराने वाली कंपनी के एमडी डेविड मारियो डेनिस ने कानपुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय के वर्तमान वीसी विनय पाठक और उनके सहयोगी अजय मिश्रा पर पुराने बिल का भुगतान कराने के नाम पर 1.41 करोड़ रुपये वसूलने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार अजय मिश्र को कोर्ट में पेशी के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। अजय से हुई प्राथमिक पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आए हैं। उसे आधार बनाकर जांच की जा रही है। बावजूद दोबारा पूछताछ की जरूरत पड़ी तो अजय को रिमाण्ड पर लिया जाएगा।
