बाराबंकी : संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार देवा/ बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरहना निवासिनी मोनी उर्फ विनीता ने संदिग्ध अवस्था में आत्महत्या कर ली। 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके नौ माह की एक बच्ची भी है। सोमवार को उसका पति सतीश चिनहट स्थित त्रिवेणी अलमीरा कंपनी में कार्य करने गया था। जब वह शाम को …

अमृत विचार देवा/ बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरहना निवासिनी मोनी उर्फ विनीता ने संदिग्ध अवस्था में आत्महत्या कर ली। 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके नौ माह की एक बच्ची भी है। सोमवार को उसका पति सतीश चिनहट स्थित त्रिवेणी अलमीरा कंपनी में कार्य करने गया था। जब वह शाम को घर लौटा तो घर के अंदर उसकी पत्नी का शव छत के छल्ले से साड़ी के सहारे फंदे से लटकता मिला। पत्नी को लटकता देखकर सतीश आवाज देने लगा। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए।

जिसकी सूचना देवा कोतवाली को दी गई सूचना पाकर मौके पर कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह हलका इंचार्ज शिवाकांत पटेल पुलिस के साथ पहुचे घटना की जानकारी होते ही एडिशनल एसपी पूर्णेन्दु सिंह सीओ नवीन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने मायके वालों का करीब 3 घंटे तक इंतजार किया उसके बाद पंचायत नामा भर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज। मृतका का शव पीएम जाने के बाद मृतका के मायके वाले गांव पहुंचे ।

मृतका का भाई सतीश पर आरोप लगाते हुए कहने लगा की मोनी उर्फ विनीता में अक्सर विवाद हुआ करता था जिसका अंजाम आज सामने आ गया। हलका इंचार्ज शिवानंद पटेल ने बताया कि ससुराल पक्ष वालों की तहरीर मिली है। मायके पक्ष वालों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है अगर मायके पक्ष वाले तहरीर देते हैं तो उसकी जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- जौनपुर: युवक ने मुंबई में फंदा लगाकर दी जान तो परिजनों ने पुलिस पर लगाया यह आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज