आज का राशिफल। 01 नवंबर, 2022
मेष आज महिलाएं जीवन साथी के साथ शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आपकी कमजोरियों का लोग लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ होगा। इससे आपक़े मनोबल में वृद्धि होगी। गैस और अपच की समस्या होने की संभावना है। वृष आज आय के अन्य विकल्पों पर ध्यान दें। धर्म-कर्म को लेकर …
मेष
आज महिलाएं जीवन साथी के साथ शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आपकी कमजोरियों का लोग लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ होगा। इससे आपक़े मनोबल में वृद्धि होगी। गैस और अपच की समस्या होने की संभावना है।
वृष
आज आय के अन्य विकल्पों पर ध्यान दें। धर्म-कर्म को लेकर आपको रुचि लेनी पड़ेगी। मानसिक रूप से अशान्ति का अनुभव करेंगे। पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो सकता है। बुजुर्ग लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।
मिथुन
आज दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसे पूरा अवश्य कर लेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। व्यापार में आपको सामान्य परिणाम मिलेंगे।
कर्क
आज कार्य क्षेत्र में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर मित्रों से चर्चा करेंगे। जीवनसाथी को उपहार मिल सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। बुरी नीयत के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
सिंह
आज कोई सरकारी मामला अटक सकता है। यात्रा के दौरान आपको परेशानी का अनुभव होगा। रक्तचाप की समस्या हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।
कन्या
आज आपके मन में विचारों का आधिक्य रहेगा। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है। सिरदर्द और तनाव की समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें। वैवाहिक जीवन को लेकर परेशानी दूर होगी।
तुला
आज पार्टनरशिप में आप व्यवसाय शुरू करने का विचार बनायेंगे। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं।
वृश्चिक
आज आप अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। विदेश में कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। जरूरतमंदों की मदद अवश्य करें। धार्मिक उत्सव में आप सम्मिलित हो सकते हैं।
धनु
ऑफिस में लोग आपके काम पर नजर बनाये रखेंगे। फैशन और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपने बौद्धिक कौशल का परिचय देंगे।
मकर
आज प्रत्येक कार्य को एकाग्रता और निष्ठापूर्वक करेंगे। लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। भोग-विलास के साधनों का आनन्द उठायेंगे। आपकी वाणी में मिठास रहेगी।
कुंभ
आज घरेलू मामलों पर बाहरी लोगों से सलाह लेना उचित नहीं है। अपनी कमियों पर ज्यादा ध्यान न दें। अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करें। बड़े भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। मानसिक रूप से तनाव का शिकार हो सकते हैं।
मीन
आज घरेलू मामलों पर बाहरी लोगों से सलाह लेना उचित नहीं है। अपनी कमियों पर ज्यादा ध्यान न दें। अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करें। बड़े भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। मानसिक रूप से तनाव का शिकार हो सकते हैं।
