बदल दिए दो प्रभारी : नगर निगम चुनाव की पिच पर जबरदस्त बैटिंग की तैयारी में भाजपा
अमृत विचार, लखनऊ। यूपी में 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने नगर निगम चुनावी पिच पर जबरदस्त बैटिंग की तैयारी की है। हर सीट पर जीत मिले तैयार हो चुके हैं। यही कारण है कि भाजपा ने आज नगर निगम चुनाव के दो प्रभारियों को बदल दिया है। ऐसे में डिप्टी सीएम …
अमृत विचार, लखनऊ। यूपी में 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने नगर निगम चुनावी पिच पर जबरदस्त बैटिंग की तैयारी की है। हर सीट पर जीत मिले तैयार हो चुके हैं। यही कारण है कि भाजपा ने आज नगर निगम चुनाव के दो प्रभारियों को बदल दिया है।
ऐसे में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को कानपुर का प्रभार दिया गया है और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव को आगरा का प्रभार दिया गया है। चुनाव की तैयारी को देखते हुए अभी कुछ और भी डिसीजन लिए जाएंगे।
बता दें कि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इससे पहले बीते शनिवार को प्रभारियों के बदलने के संकेत भी दिए थे। दरअसल भूपेंद्र सिंह का मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव सबसे बड़ा चुनाव है। इसके नतीजों से जनता में संदेश जाएगा। लिहाजा इसमें वार्ड से लेकर निकाय प्रमुख के पदों पर जीत हासिल करनी है।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या: गंदगी से पटा पड़ा है अयोध्या का जमथरा घाट, नगर निगम ने नहीं की सफाई की कोई व्यवस्था
