सड़क हादसा : टैंकर ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच सवारी घायल, दो की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, आगरा। रकाबगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत साई की तकिया चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब तड़के एक बेकाबू टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो में बैठे करीब पांच लोग जख्मी हो गए है। इनमें से दो ही हालत नाजुक बताई जा रही है। साई की तकिया चौराहे पर …

अमृत विचार, आगरा। रकाबगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत साई की तकिया चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब तड़के एक बेकाबू टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो में बैठे करीब पांच लोग जख्मी हो गए है। इनमें से दो ही हालत नाजुक बताई जा रही है।

साई की तकिया चौराहे पर मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे हादसा हुआ। सदर की ओर से राजा मंडी की तरफ जा रहे पानी के टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में सवार लोग बुरी तरह से फंस गए और मदद से लिए शोर मचाने लगे। चीख सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। बमुश्किल ऑटो में फंसी सवारियों को निकाला गया।

इसके बाद सभी को फौरन जिला अस्पताल में भेजवाया गया। इनमें से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। जबकि ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया था। फिलहाल दस्तावेजों के आधार पर पुलिस टैंकर मालिक का पता लगा रही है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो, गनीमत रही कि उस स्थान पर कोई और नहीं था। अगर वहां लोग खडे़ होते तो हादसा और भयावह हो सकता था।

यह भी पढ़ें:- सड़क दुर्घटना : बाइक सवार दंपती को डंफर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

संबंधित समाचार