लखनऊ के चार थाना क्षेत्रों में पांच दिन का लाकडाउन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में करोना संक्रमण को देखते हुए चार थाना क्षेत्रों में आज से पांच दिन का लॉक डाउन शुरू होगा। चार थाना क्षेत्रों में आशियाना, इंदिरा नगर , गाजीपुर और सरोजिनी नगर में सोमवार से पांच दिन का लॉकडाउन लागू रहेगा। लाकडाउन आज 20 जुलाई सुबह 5:00 बजे से 24 जुलाई रात्रि 10:00 …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में करोना संक्रमण को देखते हुए चार थाना क्षेत्रों में आज से पांच दिन का लॉक डाउन शुरू होगा। चार थाना क्षेत्रों में आशियाना, इंदिरा नगर , गाजीपुर और सरोजिनी नगर में सोमवार से पांच दिन का लॉकडाउन लागू रहेगा। लाकडाउन आज 20 जुलाई सुबह 5:00 बजे से 24 जुलाई रात्रि 10:00 बजे तक लागू रहेगा।
इस अवधि में किराना, मेडिकल स्टोर, दूध, फल ,सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई है। रसोई गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप चिकित्सा सेवा जैसी आवश्यक सेवाएं मिलती रहेंगी। लोगों को घरों से सिर्फ जरूरी कार्य से ही बाहर निकलने की अनुमति होगी। वहीं देर रात इंदिरा नगर भूतनाथ मोड़ को रविवार देर रात सील कर दिया गया।
