बहराइच : बिना हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट के न ड्राइव करें वाहन
अमृत विचार, बहराइच। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने यातायात माह शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन न चलाने की सीख दी। पुलिस लाइन में आयोजित यातायात माह का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक केशव …
अमृत विचार, बहराइच। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने यातायात माह शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन न चलाने की सीख दी। पुलिस लाइन में आयोजित यातायात माह का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उपस्थित लोगों को यातायात नियमों से सम्बंधित जानकारियां दी गयी ।
जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन अनमोल है। ऐसे में सभी सुरक्षित वाहन का संचालन करने के आठ हेलमेट जरूर लगाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियमों का पालन कराने के लिए हमारे पुलिस कर्मी मुस्तैद हैं, लेकिन सभी की जागरूकता भी बहुत जरूरी है।एसपी ने सुरक्षित यातायात सुनिश्चित कराने के लिए लोगों को हेलमेट पहनने, सेफ्टी बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करते हुए सावधानी पूर्वक रोड पर चलने, यातायात नियमों का पालन करने हेतु सुझाव दिया।
रोड सेफ्टी के प्रति लोगो को जागरुक किया। कार्यक्रम को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह, एआरटीओ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी यातायात ने भी संबोधित किया। इस दौरान अधिकारी/कर्मचारी और अन्य लोग उपस्थित रहें।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गई रैली, एमएलसी ने कहा- वाहन चलाते समय फोन का न करें इस्तेमाल
