सरदार सिंह ने कहा, टोक्यो में भारतीय हॉकी टीम को पदक जीतने की पूरी संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि टीम टोक्यो ओलम्पिक में पदक का सूखा खत्म करेगी और पदक लेकर आएगी। भारत ने आखिरी बार 1980 में मास्को ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद से उन्होंने आठ ओलम्पिक पदक जीते लेकिन टीम कभी पदक …

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि टीम टोक्यो ओलम्पिक में पदक का सूखा खत्म करेगी और पदक लेकर आएगी। भारत ने आखिरी बार 1980 में मास्को ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद से उन्होंने आठ ओलम्पिक पदक जीते लेकिन टीम कभी पदक नहीं जीत सकी।

हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक बयान में सरदार ने कहा है, “314 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के बाद भी मुझे यह पछतावा होता है कि मैं कभी ओलम्पिक पदक को अपने घर नहीं ला सका।”

उन्होंने कहा, “लेकिन इस टीम को बीते कुछ वर्षों में मजबूती से आगे बढ़ते हुए देखना और वे जिस तरह से प्रो हॉकी लीग में इस साल खेले थे वो शानदार है। मुझे बहुत उम्मीद है कि वह इस बार ओलम्पिक पदक जीतकर लौटेंगे। टीम के टोक्यो में पदक जीतने की काफी संभावना है।”

उन्होंने कहा, “हर किसी खिलाड़ी के लिए भारतीय टीम के साथ ओलम्पिक खेलना एक मात्र प्ररेणादायी चीज होती है और टोक्यो ओलम्पिक से पहले उन्हें अपनी पूरी ताकत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने में लगा देनी चाहिए।”

टोक्यो ओलम्पिक इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच खेला जाना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब यह खेल अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाएंगे।

संबंधित समाचार