Video: ये मजदूर का डांस है भईया, ऐसे जबर मूव्स देखकर माइकल जैक्सन भी हो जाते फैन!
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसमें एक चीनी मजदूर कमाल का ब्रेक डांस करता हुआ नजर आता है। इस वीडियो को देखकर प्रोफेशनल डांसर्स भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। वायरल हो रहा ये वीडियो किसी कंस्ट्रक्शन साइट का मालूम पड़ता है। जहां आप कई मजदूरों को …
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसमें एक चीनी मजदूर कमाल का ब्रेक डांस करता हुआ नजर आता है। इस वीडियो को देखकर प्रोफेशनल डांसर्स भी हक्के-बक्के रह जाएंगे।
वायरल हो रहा ये वीडियो किसी कंस्ट्रक्शन साइट का मालूम पड़ता है। जहां आप कई मजदूरों को आसपास बैठे हुए देख सकते हैं। अगले ही पल एक मजदूर उठकर खड़ा होता है और फिर कमाल का ब्रेक डांस करने लगता है। ये बंदा कुछ ऐसे डांस मूव्स दिखाता है कि बाकी साथी ताली बजाने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
Michael Jackson reincarnated on a Hubei construction site: pic.twitter.com/0eHxd5bj8D
— Bill Birtles (@billbirtles) July 3, 2020
ये वीडियो चीन के हुबेई प्रांत का बताया जा रहा है। जहां कंस्ट्रक्शन साइट पर अचानक ब्रेक डांस कर एक मजदूर ने अपने साथियों का दिन बना दिया। बता दें कि ये वीडियो पुराना है, जो फिर से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें : खुद ही खा गया डिलीवरी ब्वॉय सारा खाना, बोला- माफ कीजिए आप कंपनी में शिकायत कर सकते हैं…
