औरैया: खरीद केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, संसाधन जुटाने में लगे कर्मचारी
औरैया, अमृतविचार। किसानों की उपज को निर्धारित किए गए समर्थन मूल्य का भाव दिलाने की शासन की मंशा है। मंगलवार से इस दिशा में जिला के 24 धान खरीद केंद्रों पर कवायद देखने को मिली। वहीं विपणन अधिकारियों की ओर से केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को जांचा गया। दुरुस्त करने के निर्देश दिए …
औरैया, अमृतविचार। किसानों की उपज को निर्धारित किए गए समर्थन मूल्य का भाव दिलाने की शासन की मंशा है। मंगलवार से इस दिशा में जिला के 24 धान खरीद केंद्रों पर कवायद देखने को मिली। वहीं विपणन अधिकारियों की ओर से केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को जांचा गया। दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं पीसीएफ के तीन केंद्रों पर पर्याप्त संसाधन न जुटाए जाने पर पीसीएफ जिला प्रबंधक आलोक कुमार यादव से जिला विपणन अधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
ये भी पढ़ें:-चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देने के लिए अखिलेश यादव ने उठाया यह बड़ा कदम
एक नंवबर से 15 फरवरी तक जिले में सरकारी धान खरीद की जानी है। प्राथमिक चरण में 24 केंद्रों को ही संस्तुति मिल सकी है। जबकि पिछले वर्ष इसकी संख्या 44 थी। जिससे कहीं न कहीं खरीद कार्य प्रभावित होने की संभावना है। जिला विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने मंगलवार को सुबह नवीन मंडी स्थल स्थित खाद्य विभाग के काटे का निरीक्षण किया।
बैनर व नमी मापक यंत्र समेत छन्ना, इलैक्ट्रानिक तौल काटे का प्रबंधन किया गया। वहीं पीसीएफ के तीन केंद्रों पन्हर, मिहौली व भीखेपुर में नमी मापक यंत्र न होने पर प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई। जबकि पीसीएफ जिला प्रबंधक आलोक कुमार यादव से स्पष्टीकरण तलब किया गया। सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर दो-दो इलेक्ट्रानिक काटे, छन्ना व नमी मापक यंत्र होने चाहिए। प्रभारियों को इस संबंध में पहले ही सजग किया गया था। बावजूद कुछ स्थानों पर लापरवाही बरती गई है। पीसीएफ जिला प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
ये भी पढ़ें:-लखनऊ : आरोपी पूर्व कुलपति के खिलाफ शुरू हुई जांच
