जो बाइडेन और उनकी पत्नी ने मोरबी ब्रिज हादसे पर जताया दुख, कहा- इस मुश्किल घड़ी में हम भारतीय जनता के साथ है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल ने गुजरात के मोरबी जिले में पुल टूटने से हुए हादसे पर दुख जताया है और दुख की इस घड़ी में हम सब भारत के साथ हैं।  बाइडेन ने मारबी पुल गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल ने गुजरात के मोरबी जिले में पुल टूटने से हुए हादसे पर दुख जताया है और दुख की इस घड़ी में हम सब भारत के साथ हैं।  बाइडेन ने मारबी पुल गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब भारत के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी जिल और मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने पुल गिरने के दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया। बाइडेन ने ट्वीट किया,“ दुख की इस घड़ी में मैं (बाइडेन) और जिल गुजरात के लोगों के शोक के साथ खड़े मिलेंगे।

हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने पुल टूटने के कारण अपने प्रियजनों को खोया है। इस कठिन घड़ी में हम भारतीयों के साथ खड़े रहेंगे और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।” गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में रविवार को झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से 140 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है तथा कई अन्य लोग घायल हो गये थे।

ये भी पढ़ें:- यूनान में प्रवासियों को ले जा रही नाव डूबी, दर्जनों लापता… बचाव अभियान शुरू

संबंधित समाचार