लखनऊ: निकाय चुनाव को लेकर सपा मुख्यालय में हुई बैठक, अखिलेश से मिले विधायक
लखनऊ, अमृत विचार। आगामी निकाय चुनाव को लेकर सपा, बसपा, भाजपा समेत कई राजनीतिक दल अपनी योजनाएं बनाने लगे हैं। इसी कड़ी में आज राजधानी के सपा मुख्यालय पर सपा विधायकों और पार्टी के सिम्बल पर सभासद चुनावों में टिकट पाने के दावेदार इकठ्ठा हुए। पार्टी मुख्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव …
लखनऊ, अमृत विचार। आगामी निकाय चुनाव को लेकर सपा, बसपा, भाजपा समेत कई राजनीतिक दल अपनी योजनाएं बनाने लगे हैं। इसी कड़ी में आज राजधानी के सपा मुख्यालय पर सपा विधायकों और पार्टी के सिम्बल पर सभासद चुनावों में टिकट पाने के दावेदार इकठ्ठा हुए। पार्टी मुख्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव के दावेदारों से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष की तरफ से ऐसी उम्मीदवारों के चयन को तरजीह दी जायेगी जिनका टिकट पूर्ववर्ती चुनावों में कट गया था।
मंगलवार को सपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष ने तीन-तीन विधायकों का गठन भी किया है। ये टीम निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ मिलकर काम करेगी। गौरतलब है कि सपा पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनावों में अपनी उपस्तिथि दर्ज करने का प्रयास कर रही है। पार्टी मुख्यालय पहुंचे सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि सपा निकाय चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
ये भी पढ़ें-अयोध्या: राजस्व टीम ने तालाब की भूमि से हटवाया अतिक्रमण
