बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित असम, पीटरसन ने लोगों के लिए की दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन ने सोमवार को बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित असम के लोगों के लिए दुआ की है। असम की स्थिति हालांकि रविवार को थोड़ी सुधरी लेकिन पांच लोगों की जान चली गई जिससे मौत का आंकड़ा 84 हो गया है जबकि 33 में से 24 जिलों के …

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन ने सोमवार को बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित असम के लोगों के लिए दुआ की है। असम की स्थिति हालांकि रविवार को थोड़ी सुधरी लेकिन पांच लोगों की जान चली गई जिससे मौत का आंकड़ा 84 हो गया है जबकि 33 में से 24 जिलों के 25.30 लाख लोग मुश्किल में हैं।

पीटरसन ने टिवटर के माध्यम से असम के लोगों के साथ साहनुभूति जताते हुए ट्वीट किया, “मैं मार्च में असम गया था जहां अभी बाढ़ के कारण लाखों लोगों के जिंदगियां बर्बाद हो चुकी हैं, मैं उन सभी लोगों के लिए दुआएं करता हूं जिनसे मैं उस दौरान मिला था। कृपया सुरक्षित रहिए।”

इससे पहले भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से असम के लोगों को तरफ ध्यान देने को कहा जो इस समय बाढ़ के साथ-साथ कोविड-19 के खिलाफ भी जंग लड़ रही है।

उन्होंने लिखा था, “दुआओं के साथ असम को लोगों के ध्यान और मदद की जरूरत है ताकि वह बाढ़ के प्रभाव से बाहर निकल सके।”

उन्होंने लिखा था, “यहां कई लोगों की जानें जा चुकी हैं-मनुष्यों और जानवरों की भी और मैं उम्मीद कर सकता हूं कि आंकड़े ज्यादा न बढ़ें।”

संबंधित समाचार