लखीमपुर-खीरी: ग्रामीणों ने रोड पर लगाया जाम, 35 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। लखीमपुर बेहजम रोड जाम करना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रोड जाम करना, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। लखीमपुर बेहजम रोड जाम करना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रोड जाम करना, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनको जेल भेज दिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोल्हापुर में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। विवादित रास्ते पर प्रधान ने खड़ंजा लगवा दिया है। जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने लखीमपुर बेहजम रोड जाम कर दिया।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: छठ पूजा को लेकर दो दिन रहेगा रूट डायवर्जन, शहर के अंदर नहीं आएंगे बड़े वाहन

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने रस्सी लगाकर रोड को बंद कर रखा था। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर रोड खुलवाने की कोशिश की, तो वह हंगामा करने लगे और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। बाद में किसी तरह पुलिस ने जाम खुलवाया और मौके से सोनू वर्मा, विकास वर्मा निवासी छाउछ, हिमांशु वर्मा, त्रिलोकीनाथ, नरेंद्र वर्मा, कमलेश, निरंकार वर्मा और रितेश निवासीगण गोल्हापुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को नामजद कराते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, रोड जाम करना समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। बवाल की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई है। इसके आधार पर बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पहचान के आधार पर जल्द ही बाकी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढे़ं-लखीमपुर-खीरी: प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, 11 साल पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार