लखनऊ: जनपदीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत टीएलएम प्रतियोगिता आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ डॉयट के सभागार में जनपद स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न जनपदों से 55 शिक्षकों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। निर्णायक सदस्य मनीषा शुक्ला शोध प्रवक्ता एवम किरण मिश्रा प्राध्यापक एससीईआरटी लखनऊ ने शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम का अवलोकन कर चर्चा करते …

अमृत विचार लखनऊ। जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ डॉयट के सभागार में जनपद स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न जनपदों से 55 शिक्षकों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। निर्णायक सदस्य मनीषा शुक्ला शोध प्रवक्ता एवम किरण मिश्रा प्राध्यापक एससीईआरटी लखनऊ ने शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम का अवलोकन कर चर्चा करते हुए उनके ज्ञान को परखा और शिक्षकों से बात कर मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में अजय कुमार सिंह उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट लखनऊ, आनंद प्रकाश शुक्ला वरिष्ठ प्रवक्ता डायट लखनऊ, संतोष मिश्र जिला समन्वयक प्रशिक्षण ने प्रत्येक स्टाल पर भ्रमण करते हुए शिक्षकों से उनके द्वारा बनाए गए टीएलएम से संबंधित जानकारी प्राप्त की। प्रतियोगिता में में गीतांजलि शाक्य बेसिक विद्यालय हरदोइया लाल नागर काकोरी लखनऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । राज्य स्तरीय प्रदर्शन में गीतांजलि द्वारा जनपद का प्रतिभाग किया जाएगा।

संबंधित समाचार