अयोध्या: परिक्रमा से चंद घंटे पहले ही रामनगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा मेले के शुरू होते ही अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 14 कोसी परिक्रमा शुरू होने के चंद घंटे पहले ही रामनगरी में प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु डेरा डंबर लेकर पहुंच गए। मंगलवार-बुधवार की रात्रि 12:48 बजते ही जय श्रीराम के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने 14 कोसी परिक्रमा शुरू …

अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा मेले के शुरू होते ही अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 14 कोसी परिक्रमा शुरू होने के चंद घंटे पहले ही रामनगरी में प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु डेरा डंबर लेकर पहुंच गए। मंगलवार-बुधवार की रात्रि 12:48 बजते ही जय श्रीराम के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने 14 कोसी परिक्रमा शुरू कर दी।

परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए अलग-अलग जगहों पर 20 विश्राम स्थल बनाए गए हैं। परिक्रमा में 15 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से रूट डायवर्जन किया गया है। आरएएफ, पीएसी व सिविल पुलिस को उतारा गया है। साथ ही ड्रोन से परिक्रमा मार्गों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

अयोध्या में शाम 5 बजे तक गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, कानपुर आदि जिलों से श्रद्धालु पहुंच गए। कुछ ने मंदिरों में शरण ली तो कुछ सड़क के किनारे ही डेरा-डंबर डालकर बैठ गए। नया घाट स्थित राम की पैड़ी भी श्रद्धालुओं से पटी नजर आई। लता चौक पर देर रात तक सेल्फी व फोटोग्राफी का सिलसिला चलता रहा। रात 12:48 पर जय श्रीराम के नारे के साथ श्रद्धालुओं ने 14 कोसी परिक्रमा उठा ली। परिक्रमा उठाने वाली जगहों में रामनगर, नयाघाट, सहादतगंज, कैंट क्षेत्र आदि शामिल रहे।

इससे पहले परिक्रमा को लेकर अधिकारियों ने ड्यूटी ब्रीफिंग की। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी सौंपी गई। कमिश्नर नवदीप रिनवा ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी पॉइंट पर तैनात रहने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्राथमिकता देने की बात कही। अयोध्या धाम व फैजाबाद शहर के लगभग 42 किमी की परिधि में होने वाली परिक्रमा को लेकर गांधी सभागार में हुई मीटिंग के दौरान डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी प्रशांत वर्मा ने सभी को समझाया कि वह अपने-अपने दायित्वों का अच्छे ढंग से निर्वहन करें।

इन स्थलों पर बने हैं विश्रामालय
श्रद्धालुओं के विश्राम करने के लिए हनुमान गुफा, मोनी बाबा, हल्कारा का पुरवा, तिवारी का पुरवा, वैतरणी, कुढ़ा केशवपुर,दर्शन नगर,सूर्यकुंड,अचारी का सगरा,फतेहपुर, मिजार्पुर, भीखापुर,जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी हनुमानगढ़ी सहादतगंज, जामथरा, निर्मली कुंड, अफीम कोठी, चक्रतीर्थ व ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा में विश्राम स्थल बनाया गया है। पांच स्थान बंधा तिराहा, तुलसी उद्यान, हनुमानगढ़ी,कोतवाली अयोध्या,सरयू आरती स्थल पर खोया पाया कैंप बनाया गया है।

14 कोसी परिक्रमा का महत्व
14 कोसी परिक्रमा साल में एक बार होती है। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक परिक्रमा के दौरान भगवान विष्णु का देवोथान (जागना) होता है। इस दौरान किए गए काम को क्षरण नहीं होता। आप अगर मन से परिक्रमा में हिस्सा लें तो उसका फल आपको जरूर मिलता है।

यह भी पढ़ें:-ड्रोन कैमरे की निगरानी में होगा 14 कोसी परिक्रमा, लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे अयोध्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका