लखनऊ: कोरोना जांच नहीं तो नहीं चलाएंगे रोडवेज बस, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रोडवेज में रोजाना कोई न कोई कर्मचारी और अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो रहा है। ऐसी स्थिति में बस डिपो के चालकों व अन्य कर्मियों ने कोरोना जांच कराने की मांग करते हुए सोमवार को अवध बस डिपो में हंगामा किया। कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक डिपो के सभी कर्मियों की कोरोना जांच …

लखनऊ। रोडवेज में रोजाना कोई न कोई कर्मचारी और अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो रहा है। ऐसी स्थिति में बस डिपो के चालकों व अन्य कर्मियों ने कोरोना जांच कराने की मांग करते हुए सोमवार को अवध बस डिपो में हंगामा किया।

कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक डिपो के सभी कर्मियों की कोरोना जांच नहीं कराई जाती है तब तक बस संचालन नहीं करेंगे। यही वजह रही कि अवध बस डिपो से मात्र एक दर्जन बसें ही रूट पर भेजी जा सकी। बाकी चालक परिचालकों ने बस रूट पर ले जाने से मना कर दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ऐसे कर्मियों की जांच कराने के लिए एमडी से मिलकर सीएमओ को पत्र लिखेंगे। तब सीएमओ की टीम आकर कर्मियों की कोरोना जांच करेगी।

चारबाग डिपो का कोरोना पॉजिटिव बांट रहा था डाक
चारबाग बस डिपो में तैनात एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। ये कर्मचारी बीते कई दिनों से चारबाग, आलमबाग, अवध डिपो व कैसरबाग डिपो में जाकर डाक बांटने का काम कर रहा था। कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर नहीं थी। लिहाजा सरकारी काम में जांच कराने के बाद भी लगा रहा।

सोमवार को जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सभी डिपो में तैनात कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस बताते है कि चारबाग डिपो का अक्षम चालक पीके अवस्थी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे बाराबंकी के एक हास्पिट में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार