प्रयागराज: देव दीपावली पर 11 लाख दीपों से जगमगाएंगे गंगा के घाट
प्रयागराज, अमृत विचार। गंगा नदी के संगम सहित अन्य घाट आने वाली देव दीपावली को सैकड़ों दीपों से जगमगाएंगे। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने 7 नवम्बर को देव दीपावली पर्व को भव्य एवं दिव्य रूप में मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध बैठक की। उन्होंने कहा कि देव दीपावली पर्व के अवसर पर 11 लाख …
प्रयागराज, अमृत विचार। गंगा नदी के संगम सहित अन्य घाट आने वाली देव दीपावली को सैकड़ों दीपों से जगमगाएंगे। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने 7 नवम्बर को देव दीपावली पर्व को भव्य एवं दिव्य रूप में मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध बैठक की। उन्होंने कहा कि देव दीपावली पर्व के अवसर पर 11 लाख दीपों से संगम सहित अन्य घाटों को सजाया जाएगा।
बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ अन्य लोगों को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस के साथ-साथ सभी आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिये। संगम क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो सहित अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बिजली विभाग को प्रकाश की व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है।नगर निगम साफ-सफाई से लेकर पानी के टैंकर, मोबाइल ट्वायलेट समेत अन्य व्यवस्था करेगा।
विकास प्राधिकरण के जिम्मे सभी चौराहों पर लाइटिंग की व्यवस्था रहेगी। सभी घाटों के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किये जाएंगे। जिलाधिकारी ने शास्त्री ब्रिज एवं नए यमुना ब्रिज पर प्रकाश की समुचित प्रबंध के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें-इटावा: तिलक समारोह के दौरान हुआ हादसा, कार ने चार को रौंदा
