बरेली: लूट, डकैती करने वाला गैंगस्टर तमंचे के साथ गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। लूट, डकैती और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने संजय नगर के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए है। यह गैंगस्टर अपने साथियों के साथ मिलकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका …
बरेली, अमृत विचार। लूट, डकैती और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने संजय नगर के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए है। यह गैंगस्टर अपने साथियों के साथ मिलकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है।
संजय नगर निवासी राधेश्याम का बेटा सुमित बारादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर एक दो नहीं बल्कि अलग अलग थानों में लूट, डकैती के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज है। 2016 में उसने इज्जतनगर के एक घर में घुसकर अपने साथियों के साथ परिवार बंधक बनाकर पहले तो डकैती डाली और फिर महिला के साथ गैंगरेप किया।
2018 में एक नर्स सुरेश शर्मा नगर से अपनी ड्यूटी जा रही थी उसे सुमित और उसके दो अन्य साथियों ने तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया और सूनसान जगह पर जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। रविवार की रात पुलिस ने उसे संजय नगर तिराहे के पास से पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा ने बताया कि सुमित शातिर अपराधी है। उसे जेल भेजा गया है।
